देशभक्ति के रंग में खुर्सीपार, तीन घंटे में बांटे गए 11 हजार तिरंगा, दया सिंह ने सुबह-सुबह निकाली तिरंगा रैली, 4 वार्डों के BJP पार्षद भी हुए शामिल, हर हाथ में शान से दिखा राष्ट्रीय ध्वज

  • वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में आजादी का अमृत महोत्सव
  • भाजपा वार्ड पार्षद दया सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली में सैकड़ों लोग हुए शामिल
  • तिरंगा देखकर लोग स्वस्फूर्त घरों से निकले
  • वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण दुर्ग जिले का पहला वार्ड जहां हरेक घर में लगा तिरंगा

भिलाई। रविवार की सुबह खुर्सीपार देशभक्ति की रंग में रंगे हुए नजर आया। चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आने लगा। जिस घर में देखो वहां लहरा रहा था तिरंगा। हर हाथ में तिरंगा…तभी तो तीन घंटे में 11 हजार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया। आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव में मनाया जा रहा है। खुर्सीपार के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में भव्य रूप से आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेट किया गया। वार्ड पार्षद दया सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य रैली निकाली गई।
दया सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे से रैली लक्ष्मीनारायण वार्ड से शुरू हुई जो वार्ड-43 बापूनगर, वार्ड-41 छावनी, वार्ड-40 छावनी और बालाजीनगर होते हुए वापस वार्ड में आई। चारों वार्डों के पार्षद बापूनगर वार्ड-43 सरिता बघेल, छावनी वार्ड-41 वीणा चंद्राकर, वार्ड-40 छावनी गिरीजा बंछोर और बालाजीनगर पी. श्यामसुंदर राव राव भी शामिल हुए। सभी के अंदर देशभक्ति का गजब जज्बा देखने को मिला। तीन घंटे की इस रैली में 11 हजार राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। अब वार्ड के हरेक घर में आपको तिरंगा नजर आने लगेगा।
दया सिंह ने बताया कि देशभक्ति गीत के साथ युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों में गजब माहौल देखने को मिला। सभी देशभक्ति गानों में झूमते नजर आए। ऐसा उत्साह आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। हर घर में देशभक्ति का गजब माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...