भिलाई निगम में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर मेयर नीरज फहराएंगे तिरंगा; शहर में लीक से हटकर काम करने वाले इन संस्थाओं को किया जाएगा सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

भिलाई नगर: नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में प्रातः 8ः00 बजे महापौर नीरज पाल ध्वजारोहण करेंगें तथा अनुविभागीय कार्यालयों में प्रातः 7ः30 बजे जोन समिति के अध्यक्ष ध्वजारोहण करेगें। सेक्टर 05 शहीद उद्यान में प्रातः 8ः30 बजे विधायक देवेन्द्र यादव ध्वजारोहण करेगें। निगम मुख्य कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को शहीद उद्यान में सम्मान दिया जाएगा। सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों में शहीद कपिल देव पाण्डे की स्मृति में उनके परिवारजनों का सम्मान, आकर्षि कश्यप को कामनवेल्थ गेम्स रनर में रजत पदक प्राप्त करने के लिए सर्वोत्कृष्ट सम्मान, श्री बशीर अहमद खान को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड खेल क्षेत्र मे सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए, एन.के.बन्छोर स्टील एक्जुकेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया के तीन बार लगातार चेयरमेन पद पर बनकर भिलाई को गौरवान्वित करने हेतु सर्वोत्कृष्ट सम्मान, उर्मिला ओझा, प्रशासकीय अधिकारी, आदिम जाति कल्याण केन्द्र को महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए सर्वोत्कृष्ट सम्मान, तनय जैन, कृतिका जैन एवं रक्षा जैन के द्वारा केम्प-01 क्षेत्र में भीषण आगजनी के पीड़ितो को अपने गुल्लक की राशि भेंट करने के लिए विशेष सम्मान, खुशी गुप्ता को नगर पालिक निगम, भिलाई के लिए लोगो/मोनो का डिजाइन तैयार करने के लिए नगद 51000 रूपये का पुरूस्कार दिया जायेगा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एम.एस. त्रिपाठी एवं फादर राजू थामस को सम्मान, नृत्य संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रभंजय चतुर्वेदी एवं राखी राय को सम्मान, समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमित राज, डिम्पल कौर एवं रेड ड्रॉप फ्रेन्ड्स क्लब बल्ड डोनेशन टीम कोे सम्मान, लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदीप शर्मा एवं जागेश्वरी मेश्राम को सम्मान, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री प्रेमराज जाचक टेबल टेनिस अंतराष्ट्रीय निर्णायक व कोच, जुही देवांगन अंतराष्ट्रीय बेडमिन्टन खेल एवं नेहा कारवां अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी को सम्मान, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. नलिनी एवं श्री डी.पी. देशमुख को सम्मान, अध्यात्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पेश-ए-इमाम अजमलुद्दीन हैदर एवं आशा बहन जी को सम्मान, उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विजय गृप्ता, एस. स्वामीनाथन एवं लता शाह को सम्मान, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. राजीव पाल, डॉ. विजया बाकोड़कर एवं डॉ. संजीव कुमार इश्शर को सम्मान, प्रोफेशनल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एन.के.टांक एवं रूचि सेठ को सम्मान, पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जागेश्वर एवं प्रेम आनंद राव का सम्मान किया जाएगा, इस दौरान शहीद उद्यान में कई कार्यक्रम भी होगें।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...