बड़ी खबर: 2100 पदों पर होने वाली बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए चयन सूची जारी: सीएम भूपेश ने किया था भर्ती का ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर संभाग के वनांचल क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर सहित क्षेत्र में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर फाईटर्स नामक विशेष बल के गठन हेतु नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई।

  • इन स्वीकृत नवीन पदों में बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं कोण्डागांव जिले में बस्तर फाईटर आरक्षक के 300-300 कुल 2100 पदों स्वीकृत किए गए हैं।
  • बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत माह मई-जून में शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंको) में योग्य पाये गये 5405 उम्मीद्वारों के लिए बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिला मुख्यालय में 17 जुलाई 2022 को 50 अंको की लिखित परीक्षा संपन्न की गई।
  • उक्त लिखित परीक्षा में संभाग के कुल 5330 उम्मीदवार शामिल हुये।
  • बस्तर फाईटर आरक्षक पद हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा में प्राप्तांको (मेरिट क्रमानुसार) के आधार पर बस्तर संभाग में कुल 3969 उम्मीदवारों का 01 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक संबंधित सभी जिला मुख्यालय में 20 अंको का साक्षात्कार लिया गया।
  • उपरोक्त समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर बस्तर फाईटर आरक्षक पद हेतु 15 अगस्त 2022 को उम्मीदवारों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।
  • उल्लेखनीय है कि अंदरूनी वनांचल क्षेत्र में रूबरू होने के दौरान बल सदस्यों को स्थानीय बोली की जानकारी नही होने से अनेक प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।
  • बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती में जिले के स्थानीय भर्ती होने के साथ-साथ क्षेत्र की बोली के जानकार अभ्यर्थियों के चयन होने पर भाषा की चुनौती को दूर करने के साथ-साथ स्थानीय जनता एवं पुलिस के संबंध को और भी मजबूती मिलेगी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...