भिलाई में परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, रात में 12 बजे तक की पढ़ाई, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

भिलाई। सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो गई है। एग्जाम के पहले ही दिन छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घासीदास नगर में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा स्वामी आत्मानंद विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा सोमवार को स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। इसके बाद वह रात करीब 12 बजे तक पढ़ाई करती रही। परिजनों के मुताबिक छात्रा सामान्य लग रही थी और परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी।

सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश

मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जामुल थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कचादुंर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस छात्रा की आत्महत्या के मामले में जामुल पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दबाव या किसी अन्य कारण से छात्रा ने यह कदम उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Exit mobile version