दुर्ग में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में होनहार थी दिशा, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले में कक्षा दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत छात्रा की पहचान दिशा माथनकर (15) के रूप में हुई है। वह दुर्ग पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। घटना शनिवार (13 दिसंबर) दोपहर की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दिशा अपने परिवार के साथ सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर स्थित घर में रहती थी, जहां उसने सुसाइड किया। घटना के बाद परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

दिशा अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। परिवार में 4 सदस्य है। बताया जा रहा है कि दिशा परिवार की बड़ी बेटी थी। उसकी मां सिलाई का काम करती हैं और उनकी एक छोटी-सी टेलर की दुकान भी किराए की है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पड़ोसियों के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक घटना की जानकारी मिली। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पढ़ाई में होनहार थी छात्रा

पड़ोसियों ने बताया कि दिशा पढ़ाई में होनहार थी और सामान्य स्वभाव की थी। हाल के दिनों में किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस कर रही जांच

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा किसी मानसिक दबाव या अन्य कारणों से परेशान तो नहीं थी। रविवार को छात्रा का पोस्टमॉर्टम दुर्ग के मर्च्युरी में किया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...