भिलाई में 17 साल की किशोरी ने किया सुसाइड: घर में चल रहा था पूजा कार्यक्रम… इधर कमरे में किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान… प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की आशंका

भिलाई। भिलाई में 17 साल की एक किशोरी ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय घर पर पूजा कार्यक्रम चल रहा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

नेवई पुलिस ने बताया कि जलाराम चौक नेवई बस्ती निवासी ईश्वर जांगड़े की बेटी मोना जांगड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। ईश्वर जांगड़े के घर पूजा कार्यक्रम था। घर में मेहमान भी आए थे। रात में घर के बाहर सभी लोग खाना खा रहे थे। उन्होंने मोना को भी बाहर खाना खाने के लिए बुलाया। काफी देर तक जब मोना बाहर नहीं आई तो घर वाले उसे बुलाने घर के अंदर गए।

उन्होंने देखा कि घर के अंदर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब अंदर से आवाज नहीं आई तो घर वालों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर मोना फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मोना के पास से उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है। वह उस फोन से सुपेला निवासी राजा नाम के किसी लड़के से बात करती थी। घटना के दिन भी उसकी उस लड़के से बात हुई थी। पुलिस मोना और राजा के कॉल डिटेल निकालने के साथ ही उसके मैसेज भी खंगालेगी। घर में गम का माहौल होने से पुलिस ने अभी पूछताछ शुरू नहीं की है।

9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ घर में थी युवती
मोना ने 9वीं की पढ़ाई करके स्कूल जाना बंद कर दिया था। इसके बाद वह घर पर ही रहती थी। घर में उसके अलावा एक भाई और माता पिता थे। पिता मेहनत मजदूरी करते थे तो वहीं मां गृहणी है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...

स्नैपचैट से दोस्ती के बाद युवती का शोषण और...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देने, युवती का शारीरिक शोषण करने और करीब 4...