कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार यूनिवर्सिटी में कल से फोटोग्राफ़ी पर 3 दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविधालय में फोटोग्राफी कौशल पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 27 से 29 नवंबर तक जनसंचार विभाग में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला अलग-अलग सत्रों में आयोजित होंगी जिसमें कैमरा और फोटोग्राफी जगत के दिग्गज मौजुद होंगे।

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन वरिष्ठ फोटो पत्रकार देवेन्द्र शुक्ला दुसरे दिन व्यावसायिक फोटोग्राफर एवं सिनेमेटोग्राफर हर्ष गुप्ता एवं तीसरे दिन छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मनोज वर्मा विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर संभावनाएं और फोटोग्राफी के बारीकियों को बतायेंगे।

कार्यशाला में भाग लेने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से पंजीकरण शुरु हो चुके है। उपयुक्त लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते है https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScfqBiB78RMKyhBD8YznrLTONO9aOBmda7EHjR9UKlJnAT0eg/viewform । इस कार्यशाला के अंतिम दिन “हमर खेती हमर अभिमान” और “हमारा सांस्कृतिक पहचान” विषय पर फोटो प्रदर्शनी भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...