कमिश्नर की सख्ती: मछुवारा संघ की दुकानों पर ताला बंदी, 26 साल पुराना टैक्स 10 मिनट में जमा करवाया… करीब साढ़े 4 लाख रूपए था बकाया

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ पंचशील नगर क्षेत्र में मछुवारा संघ की 10 दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, मछुवारा संघ का लगभग 26 साल से टैक्स बकाया था, जो 1999 से लंबित था। कमिश्नर की कार्रवाई के डर से मछुवारा संघ ने 10 मिनट के अंदर 4,45,280 रुपये का बकाया टैक्स निगम के खाते में जमा कर दिया। इस दौरान राजस्व विभाग, बाजार विभाग, अतिक्रमण विभाग और लाइसेंस विभाग की टीम भी मौजूद रही।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि नोटिस और चेतावनी के बाद भी जिन करदाताओं ने टैक्स जमा नहीं किया, उनके खिलाफ अब सीधे कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का राजस्व विभाग अब बकायादारों के खिलाफ डोर टू डोर वसूली अभियान चला रहा है। इसके अलावा, कार्रवाई से बचने के लिए कई लोग मोहलत मांग रहे हैं। कमिश्नर ने यह भी बताया कि निगम की टीम अब टैक्स नहीं देने वालों के घर और दुकानों पर कार्रवाई के साथ-साथ नल कनेक्शन भी काटने जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कई लोग तुरंत निगम दफ्तर पहुंचकर टैक्स जमा करने में जुट गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...