Viral Video: सर्कस में खतरनाक स्टंट के वक्त हुई बड़ी गलती, ऊंचाई से जमीन पर बुरी तरह गिरा शख्स और फिर… सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली। कैमरे ने उस भयानक पल को कैद कर लिया, जब एक सर्कस कलाकार (Circus Performer) के साथ रोलरब्लाडिंग करते समय बड़ी गलती हो गई. जैसे ही उसे 20 फीट ऊंचे पर लैंड करने के लिए पुश किया गया तो वहां तक ठीक तरीके से नहीं पहुंच पाया. नतीजन पैर फिसल गया और ऊंचाई से बुरी तरह नीचे आकर गिर गया. यह घटना जर्मनी के डुइसबर्ग में हुई जब पेशेवर स्केटर और कलाकार लुकाज़ मालेवस्की (Lukasz Malewski) फ्लिक फ्लैक सर्कस (Flic Flac Circus) में एक स्टंट कर रहे थे.

सर्कस में बुरी तरह से गिर पड़ा स्टंटमैन
कैमरे में कैद हुई दुर्घटना से पता चलता है कि लुकाज़ ने अपना रनिंग टेक-ऑफ गलत तरीके से किया और 20 फीट नीचे गिर गया क्योंकि वह एक सही पकड़ नहीं बना सका. फिर जैसे ही लैंडिंग रैंप पर एक पैर रखा तो खचाखच भरे दर्शकों के सामने नीचे बुरी तरह से गिर गया. वहां मौजूद एक अन्य कलाकार ने उन्हें गिरने से रोकने की कोशिश की, लेकिन समय पर वहां नहीं पहुंच सका. इस बीच, दर्शकों में लोगों को हांफते हुए सुना जा सकता है क्योंकि जब वह गिर रहा था तो उसकी मदद के लिए कोई भी वहां मौजूद नहीं था, वह जमीन पर 20 फीट की ऊंचाई से गिर जाता है.

गिरने के बाद सिर्फ एक हाथ में आया फ्रैक्चर
शुक्र है कि स्टंटमैन लुकाज़ को सिर्फ हाथ में एक फ्रैक्चर आया. लुकाज़ मालेवस्की ने डेली मेल को बताया, ‘यह बहुत बुरा हो सकता था. मेरी पसलियां, कूल्हे, कंधे में चोट लगी है. ऐसा लगा जैसे किसी कार ने मुझे टक्कर मार दी हो. लेकिन मैं ठीक हूं, मैं ज़िंदा हूं.’ स्टंटमैन जो एटकिंसन भी लुकाज़ के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जब लुकाज गिरे तो मुझे ऐसा लगा कि कोई धमाका हुआ, एक ने गिरते ही उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, हालांकि उन्हें पकड़ने में सफल नहीं हुए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...

आलेख : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में फिर भड़का...

नई दिल्ली। यह लेख लिखे जाने तक, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। एक बार फिर, वहाँ गंभीर...