बेटी ने की खुदकुशी, माता-पिता के खिलाफ FIR…प्रताड़ित होकर पंखें में झूल गई थी युवती, सुसाइडल नोट के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

भिलाई। आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने माता और पिता के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवती ने 5 अप्रैल 2020 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।

शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। नेवई पुलिस ने बताया कि मरोदा सेक्टर एच-पॉकेट क्वार्टर नंबर-33 बी में रहने वाली 26 वर्षीय कुमारी एम गामिनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसायडल नोट भी मिला था।

पुलिस जांच में पता चला कि सुसाइडल नोट के गवाहों के समक्ष जप्त कर विवादस्पद प्रलेख पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजकर दस्तावेज परीक्षण कराया गया। जिसकी रिपोर्ट में पाया गया कि एस पुरुषोत्तम 53 वर्ष और कृष्णवेणी 47 वर्ष ने आत्महत्या के लिए मृतका को दुष्प्रेरित किया।

उक्त महिला पुरुष मृतका के माता-पिता है। इसे लेकर नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि मामले में धारा 306, 34 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल अभी विवेचना जारी है उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...