छत्तीसगढ़: सुहागिन बनते ही उजड़ गई दुल्हन की मांग: शादी वाले दिन दूल्हे की मौत… ससुराल भी नहीं पहुंच पाई और हो गई विधवा… दूसरे दिन थी बहन की शादी

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में तब मातम में तब बदल गईं। जब शादी के अगले दिन दुल्हन लेकर घर आ रहे दूल्हे के सीने में अचानक दर्द हुआ है और उसकी मौत हो गई। यानि मांग भरने के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया और वह विधवा हो गई।

दुल्हन ससुराल भी नहीं पहुंच पाई और हो गई विधवा
दरअसल, यह दुखद घटना बालोद जिले के लाटाबोड़ का है, जहां यहां रहने वाले छगनलाल साहू (26) की शादी थी। उसकी बारात धमतरी के कुर्रा गांव गई हुई थी। शादी की सारी धूमधाम से पूरी हुईं। सात फेरों के बाद दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाया और मंगलसूत्र भी पहनाया फिर जैसे ही दुल्हन को लेकर बारात वापस दूल्हे के घर आ रही थी। इसी बीच दूल्हे को अचानक सीने में दर्द हुआ। आनन-फानन में उसको अस्पातल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुहागिन बनते ही उजड गई दुल्हन की मांग
इस घटना के बाद पूरा परिवार और गांव सदमे में है। दु्ल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है, वह अपनी किस्मत को कोस रही है। रोते-रोते वो अपनी सुध-बुध खो बैठती है, जब होश आता तो कहती इससे अच्छा था कि मेरी शादी ही नहीं होती। मैं कैसी सुहागिन बनी जो सुहाग लगते ही उजड़ गया। वहीं युवक के माता-पिता भी बिलख रहे हैं।

अगले दिन आनी थी बहन की बारात…
बता दें कि मृतक छगनलाल की बहन निलेश्वरी की अगले दिन शादी होनी थी, अगले दिन उसकी बारात आनी थी, लेकिन भाई के मौत के बाद बहन ने उस दिन शादी करने से मना कर दिया। अब वह अपने हाथों में मेहंदी लगाने की बजाय सीने पर हाथ रख रोए जा रही है। कल तक जहां सिर्फ और सिर्फ खुशियां थीं अब इस घर में मातम की चीखें सुनाई दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...