24 घंटे में भिलाई में दूसरा मर्डर; उद्यान में मिली अधेड़ की लाश…पुलिस कर रही हर एंगल‌ से जांच

भिलाई। पिछले 2 दिनों से दुर्ग-भिलाई में क्राइम की घटना सुर्खियों में लगातार आ रही हैं जो की हैरान कर देने वाली है। भिलाई में हत्या का एक और मामला सामने आया है जो कि नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैत्री गार्डन के पीछे और जवाहर उद्यान के पास हुआ है। जहां अधेड़ उम्र के व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार दोपहर में यह सूचना मिली कि जवाहर उद्यान के पास झाड़ियों के बीच एक लाश पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे उसके सिर पर वार किया गया है। शव के पास से चॉकलेट की कुछ पैकेट बरामद किया गया है। व्यक्ति की उम्र 61 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा प्रथम जांच के अनुसार हत्या की आशंका जताई गई है। एक ही दिन में हत्या के दो मामले हैरान कर देने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने बॉडी को पंचनामे के लिए भेज दिया है और इससे जुड़े कड़ी की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...

शिक्षक से 10 हजार की मांग : नहीं देने...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम...