खुर्सीपार में शराब भट्‌ठी पर फिर से सियासत: BJP पार्षद दया सिंह ने कहा-दोबारा खोलने की तैयारी में आबकारी विभाग, अब खुले तो होगा उग्र आंदोलन, कलेक्टर, SP को दिया ज्ञापन

– निकाय चुनाव से पहले दया सिंह व वार्डवासियों के दबाव से प्रशासन ने बंद किया था खुर्सीपार में शराब दुकान

भिलाई। खुर्सीपार के वार्ड-44 में एक बार फिर से शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है, जिसके विरोध में आज भाजपा पार्षद दया सिंह ने कलेक्टर और एसपी व आयुक्त को ज्ञापन दिया। कलेक्टर और एसपी को सौंपे ज्ञापन में दया सिंह ने कहा है कि, खुर्सीपार में शराब दुकान न खोली जाए। क्योंकि उनकी पहल से शराब दुकान को बंद कराया गया था।

दया ने कहा कि, लक्ष्मीनारायण वार्ड खुर्सीपार में पिछले दिनों शराब दुकान को स्थानांतरित कर हटाया गया था। शराब दुकान को हटाने के लिए वार्ड की महिलाओं ने काफी प्रयास किया था। जिसके फलस्वरूप शराब दुकान को हटाया गया था। अब उसी शराब दुकान को फिर से वार्ड-44 में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

वार्ड की महिलाओं ने आज ही बताया है कि आबकारी विभाग की महिला अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंची थी। वार्ड-44 के पुरानी शराब दुकान के पास ही नई शराब दुकान खोलने के लिए स्थान पक्का कर लिया गया है। जिसका हम वार्डवासी विरोध करते हैं। अगर शराब दुकान मोहल्ले में खुली तो जमकर विरोध होगा। वार्ड में लॉ एंड ऑर्डर भी बिगड़ सकता है। ऐसे में वार्ड में शराब दुकान को न खोला जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...