नाला पार करते पानी के तेज बहाव में बही कार, 8 लोग तैरकर बाहर निकले, तीन साल का बच्चा लापता

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में हरेली पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक परिवार की कार तेज बहाव वाले तुंगन नाले में बह गई। इस हादसे में कार में सवार तीन वर्षीय मासूम बच्चा लापता हो गया, जबकि अन्य आठ लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है l लापता बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण और पुलिस की टीम मासूम की खोजबीन ले लगी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शक्तिदायी मंदिर दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उनकी वेगनआर कार जैसे ही झलमला स्थित तुंगन नाले के पुल पर पहुंची, वहां पहले से तीन फीट तक पानी बह रहा था। परिवार ने पानी पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में कार करीब 60 फीट तक बह गई।

कार में दो पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चे, कुल 9 लोग सवार थे। जैसे-तैसे कार के दरवाजे खोले गए और आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन मोहनलाल का तीन साल का बेटा मां का हाथ छूटने पर बहते पानी में समा गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीपत टीआई गोपाल सतपथी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डायल 112 की सहायता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण बच्चे की तलाश में सफलता नहीं मिल सकी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...