भिलाई में लापरवाह चालक ने फल और मोमोज के ठेले में घुसा दी कार: मोमो खा रहे दो व्यक्ति के साथ कुल 4 घायल… एक के सर में गंभीर चोट… हादसे के बाद कार में ही फंसा था ड्राइवर, अब… ; देखिये Video

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 इलाके में एक लापरवाह कार चालक ने अपनी गाड़ी रोड किनारे फल और मोमो के दुकान में घुसा दी। जिससे मोमो खा रहे 2 लोग समेत 4 घायल हो गए है। इनमे से एक के सर में गंभीर चोट आई है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है की कार ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ये हादसा हुआ। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर खुद कार के अंदर फंसा रहा। शीशा तोड़कर उसे बहार निकाला गया और उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये मामला भिलाई-3 पुलिस थाना क्षेत्र का है। ये घटना भी ठीक पुलिस ठाणे के पीछे हुई है।

देखिये Video :-

पुलिस ने कार को जब्त कर चालक रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को शाम 7.35 बजे कार चालक नगर पालिक निगम कार्यालय की ओर से आ रहा था। कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित थी। पहले फल ठेले वाले को टक्कर मारी। इसके बाद सीधे तिराहे से लगे मोमोज बेचने वाले के ठेले से जा टकराई।

जिससे मोमोज खा रहे दो युवक घायल हो गए। एक के सिर में ज्यादा चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद कार नाली मे जा घुसी। दरवाजा नहीं खुलने से कार चालक भीतर ही फंस गया था। उसे ग्लास तोड़कर बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे...

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव...

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...