रायपुर में लापरवाह ट्रक चालक ने 15 से ज्यादा गोवंशों को रौंदा: मौके पर सभी मवेशियों की हो गई मौत… घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

तिल्दा, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक लापरवाह ट्रक चालक ने 15 से ज्यादा मवेशियों की जान ले ली। लापरवाही से वाहन चलाते हुए वाहन चालक ने सड़क पर गोवंशों को रौंदा। मामला राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा इलाके का है। यहां चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गोवंशों के झुंड को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में 15 से ज्यादा गोवंशों की मौत हो गई। घटना तिल्दा ब्लॉक के किरना गांव की है। घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और बीच सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुंरत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह पूरा मामला रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर रास्ता खाली करवाया लेकिन लोगों में काफी आक्रोश है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...