“एक पेड़ मां के नाम”: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अण्डा में MLA ललित चंद्राकर ने किया वृक्षारोपण… दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश… अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा भी रहे मौजूद

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम अण्डा में महान क्रांतिकारी सुखदेव राज जी की पुण्यतिथि पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अण्डा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शाला परिसर में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं सभी से एक–एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ वन हमारी धरती के फेफड़े है जो हवा को शुद्ध करते हैं और हमारे लोगो को नई ताकत देते हैं। मै सभी से आग्रह करता हूं की अपने अपने कार्य क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण कर उसको एक वृक्ष बनते तक सेवा करे और पुण्य का भागीदारी बने।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहित्य कार व कवि गुलवीर सिंह भाटिया, सरपंच उमादेवी चंद्राकर, भारतीय पेंशनर महासंघ अध्यक्ष बी के वर्मा, बी के शर्मा, के के साहू, सी.एल वर्मा, अजीत चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, महामंत्री पुकेश चंद्राकर, पानी पंचायत अध्यक्ष तिलक चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधी फेंकू चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि बलदाऊ चौहान, यशवंत देवांगन, लोकेश देवांगन, डी. पी. चंद्राकर, हेमेंद्र चंद्राकर आदि संग बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं व शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...