दुर्ग के नाले में मिली सड़ी-गली लाश: हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर से बांध कर फेंका… 20 दिन से लापता था ढाबा में काम करने वाला युवक; पड़ोसी जिले की पुलिस भी पहुंची

दुर्ग। दुर्ग जिले पुलगांव नाले में एक सड़ी-गली लाश मिली है। जिसकी पहचान 26 वर्षीय दिनेश आदिल के रूप में हुई है। मौके से गोताखोरों और पुलिस ने नाले से शव निकाला जो डिकम्पोज़ हो चुकी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दिनेश को कुछ लोगों ने पत्थर से बांध कर नाले में फेंका था। पुलिस ने बताया कि, 21, जून 2024 को दिनेश आदिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके तलाश जारी थी। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ के बाद नाले में बॉडी होने की बात सामने आई। पुलिस ने बताया की, आरोपी और मृतक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ। फिर दोनों आरोपी ने मृतक को जान से मारने के बाद, उसे पत्थर से बांध कर नाले में फेंक दिया। आज करीब 20 दिनों बाद मृतक दिनेश आदिल का डिकम्पोज़ शरीर नाले से निकाला गया। राजनांदगांव पुलिस मौके पर मौजूद रही। मृतक दिनेश आदिल ने राजनांदगांव में सोमनी के बैगाटोला के एक ढाबा में काम करता था। आरोपियों ने युवक की हत्या किस वजह से की यह जांच का विषय है। पुलिस की जांच के बाद यह बात सामने आ पाएगी। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...