सनकी आशिक का खौफनाक साजिश, पार्सल में प्रेमिका को भेजा स्पीकर बम, इलेक्ट्रीशियन पति की सूझबूझ से तला बड़ा हादसा, 7 आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को खत्म करने के लिए एक होम थिएटर स्पीकर के अंदर दो किलो बारूद छिपाकर अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया।

गंडई थाना क्षेत्र के निवासी अफसार खान के पास एक दिन एक पार्सल पहुंचा। देखने में वह बिल्कुल नया होम थिएटर स्पीकर लग रहा था, लेकिन जब अफसार ने उसे उठाया तो वजन असामान्य रूप से ज़्यादा लगा। पावर पिन भी टूटा हुआ था।

पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार को तुरंत शक हुआ। जब उसने पार्सल को सावधानी से खोला तो उसके होश उड़ गए। स्पीकर के अंदर जिलेटिन की छड़ें, तार और डिटोनेटर छिपा हुआ था।

अफसार की सूचना पर गंडई पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। जांच में सामने आया कि यह बम इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही इसे बिजली से जोड़ा जाता, करंट सीधे डिटोनेटर तक जाकर ज़ोरदार धमाका करता।

स्पीकर का आवरण ही धमाके के बाद घातक छर्रों में बदल जाता। यह किसी फिल्मी सीन जैसा था, लेकिन हकीकत कहीं ज़्यादा डरावनी थी।

इंटरनेट से सीखी साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश का मास्टरमाइंड विनय वर्मा नामक युवक था। उसने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देख कर IED बम बनाना सीखा और इसे अफसार खान को भेजा — सिर्फ इसलिए क्योंकि वह उसकी पूर्व प्रेमिका का पति था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...