बेटा ही निकला चोर, घर से चुराए थे लाखों के जेवर, परिजन हैरान

गरियाबंद. जिले के बोरसी गांव में घर में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फिंगेश्वर थाना में दर्ज शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि चोरी पीड़ित के बेटा ने ही की है. आरोपी हुलस साहू को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का सामान भी जब्त कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2025 को ग्राम बोरसी निवासी टीकूराम साहू ने फिंगेश्वर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह, उसकी पत्नी, पुत्र और बहू सुबह 9:30 बजे खेत काम करने गए थे. करीब 11:00 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है.

टीकूराम साहू जब घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और दीवान में रखे पेटी व आलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी रकम गायब है. चोरी किए गए सामान में चांदी का करधन, सांटी, पैरपट्टी, ऐंठी सहित कुल 2,17,000 रुपये के आभूषण और 3,000 रुपये नकद शामिल थे.

फिंगेश्वर पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर जब पूछताछ शुरू की, तो प्रार्थी टीकूराम साहू के पुत्र हुलस साहू (32 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर हुलस साहू ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली.

आरोपी हुलस साहू के कब्जे से सभी चोरी किए गए जेवरात और 3,000 रुपये नकद की बरामदगी की गई. कुल जुमला राशि 2,20,000 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...