CG Crime : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर. नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है.

ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. इसके बाद अपने साथ जबरदस्ती जंगल ले गया और 2 दिन तक नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़ित परिवार ने 12 अगस्त को चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी.

मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से गिरफ्तार कर आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...