CG – गैस सिलेंडर में ब्लास्ट: सिलेंडर में रिसाव के बाद घर में लगी भीषण आग… जोरदार ब्लास्ट से उड़ी घर की छत… लोगों ने किसी तरह भागकर बचाई जान

A fierce fire broke out in the house after a leak in the cylinder

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। आग की लपटे इतनी तेजी से फैली कि, घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मोहल्ले के लोगों के बीच दहशत का महौल पैदा हो गया था। आनन फानन में फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद बस्ती का रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नही पहुंच सकी। लिहाजा काफी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

घर में सिलेंडर ब्लास्ट की ये घटना कोतवाली थाना के मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक मुड़ापार बस्ती में जुनैद खान का परिवार निवास करता हैं। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान घरेलू गैंस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गया। घरवालों को जब तक इस बात की जानकारी हुई, तब तक आग ने तेजी से पूरे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद तुरंत सभी लोग घर से बाहर भागे। जैसे ही परिजन शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले, वहां आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

धमाका इतना भयंकर था कि घर की छत उड़ गई। वहीं घर के सामानों में भी आग लग गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। नगर सेना की दमकल की गाड़ी बस्ती में पहुंची, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नही पहुंची सकी। लिहाजा बस्ती के बाहर ही दमकल गाड़ी को खड़ा रहना पड़ा। किसी तरह से पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैं कि इस भीषण घटना में घर में रखा फ्रिज, कूलर समेत सभी सामान जलकर खाक हो गया। वहीं सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से घर की दीवार में भी दरारें पड़ गई हैं। मकान मालिक जुनैद खान ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और इस आगजनी की घटना से उसे लाखों का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...