एक नर्स सहित 2 महिला कमर्चारियों ने जेल में कैदी के साथ बनाए संबंध, फिर…

एक नर्स सहित 2 महिला कमर्चारियों ने जेल में कैदी के साथ बनाए संबंध

नई दिल्ली। जेल की दो महिला कर्मचारियों पर एक कैदी के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है. इस मामले में एक महिला कर्मचारी को दोषी करार दिया गया है. उसे जेल भी जाना पड़ सकता है, जबकि दूसरी के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है।

वेल्स की रहने वाली 25 साल की एलिस हिब्स को दो जेलों में एक नर्स के रूप में काम करते हुए कैदी के साथ ‘अनुचित संबंध’ बनाने का दोषी पाया गया. वहीं, एक दूसरी जेल अधिकारी रूथ श्माइलो पर भी उसी कैदी के साथ संबंध रखने का आरोप लगा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्माइलो को हाल ही में कार्डिफ क्राउन कोर्ट में पेश किया गया जहां मामले की सुनवाई चल रही है. जबकि, हिब्स को दोषी करार दिया गया है।

हिब्स को अगले महीने सजा या आगे के निर्देश की सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है. उसे बताया गया कि जब मामले में सजा सुनाई जाएगी तो ‘सभी विकल्प’ खुले रहेंगे।

वेल्स के ब्रिजेंड में 1,652 क्षमता वाले जेल में एक ही कैदी के साथ दोनों महिला कर्मचारियों ने संबंध बनाए थे। बताया गया कि श्माइलो का पिछले साल दिसंबर और अप्रैल के बीच कैदी के साथ पांच महीने तक संबंध था. वहीं, इससे पहले हिब्स उसके साथ मई और जुलाई के बीच रिलेशन में रही थी।

आरोपों में कहा गया है कि दोनों कर्मचारियों ने एक सरकारी मुलाजिम की गरिमा को तार-तार किया. उन्होंने जानबूझकर इस तरह का कृत्य किया जिसने विभाग को शर्मसार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...