हाथ की नस काट खून से I Love U लिख फाइनल ईयर की छात्रा ने लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखी – मरने के बाद सिर्फ तुम्हारी हुं, आई लव यू दीपक, शादीशुदा शख्स के प्यार में चुनी मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक लड़की ने खुद के लिए दर्दनाक मौत चुनने के बाद अपनी लव स्टोरी का दुखद अंत कर दिया। छात्रा एक शादीशुदा बिजनेसमैन से बेपनाह मोहब्बत करती थी, उसी के साथ जीने की कसमें खा चुकी थी। लेकिन जब वह एक नहीं हो सकी तो फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लेकिन मरने से पहले उसने हाथ की नसें काटी फिर सुसाइड नोट में लिखा-जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई हूं। मरने के बाद तुम्हारी हूं। आई लव यू दीपक…

पहले हाथ काटा फिर लगा ली फांसी
दरअसल, यह दुखद मामला इंदौर के नवीन नगर इलाके का है। जहां देर शाम 23 साल की शिवानी ने अपने घर पर कमरे में चलने वाले पंखे से लटक जान दे दी। जांच में सामने आया है कि शिवानी ने पहले हाथ और गला ब्लेड से काटा, फिर फंदा बनकर लटक गई। मामले की जानकारी लगते ही टीआई संजय शुक्ला टीम के साथ पहुंचे और शव के साथ कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया।

सुसाइड नोट में लिखीं इमोशनल बातें…
मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एएसआई भगवान सिंह सिसौदिया ने बताया कि लड़की के पास मिले सुसाइड नोट में किसी दीपक का नाम लिखा है। जो कि पहले से शदीशुदा है। इस खत में शिवानी ने लिखा-दीपक में जीते जी तो तुम्हारी नहीं हो पाई हूं। मरने के बाद तुम्हारा हक है। दीपक पहले से शादीशुदा है। मैं तुमसे शादी करना चाहती थी। तुम्हारी नहीं हो पाई। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं।…आई लव यू दीपक।’ मेरे मां-पापा बहुत अच्छे हैं। छोटा भाई धीरज मुझसे बहुत प्यार करता है।

शादीशुदा व्यपारी से करती थी प्यार
TI संजय शुक्ला ने बताया कि शिवानी को इस साल में सबसे पहले उसकी मां रानी ने देखा था। वह आसपास के घरों में खाना बनाने का काम करती है। वहीं उसके पिता छतर सिंह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। पिता ने कहा कि उनके बेटी को जयश्री नगर में रहने वाला दीपक नाम का लड़का परेशान करता था। कई बार समझाने के बाद भी वह शिवानी से मिलता था। इसी वजह से परेशान होकर उसने सुसाइड की है। वह एक व्यपारी है जो कि सेनेटरी की बड़ी दुकान चलाता है। उसकी शादी हो चुकी है।

कुछ दिनों बाद होने वाली थी शादी
शिवानी ग्रेजुएशन में फाइनल ईयर की छात्रा थी। डेढ़ माह पहले उसके घरवालों ने कईं दूसरी जगर सगाई कर दी थी। घरवाले उसकी शादी की तैयारियां कर रहे थे। लेकिन वह किसी से विवाह नहीं करना चाहती थी। पिता ने कहा की मेरी बेटी इस विवाह से बहुत खुश थी, जल्द ही शादी की तारीख निकलने वाली थ। लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवार की शिकायत मामला दर्ज कर दीपक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...