ये मामला बॉलीवुड फिल्म गुंडे से कम नहीं: एक लड़की को 2 सगे भाइयों से हुआ प्यार… तीनों एक साथ घर से हो गए फरार… परिवार में मच गया बवाल, जानिए अनोखी प्रेम कहानी

एक लड़की को 2 सगे भाइयों से हुआ प्यार

मल्टीमीडिया डेस्क। उत्तर प्रदेश से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़की को दो सगे भाइयों से प्यार हो गया और अब वह तीनों फरार हो चुके है। जिसके बाद अब दोनों परिवारों के बीच में काफी हल्ला हंगामा हो रहा है। साथ ही पुलिस ने भी पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में आप जब सब कुछ जानेंगे तो आपको इसकी कहानी फिल्म गुंडे के जैसे लगेगी। जी हां फिल्म गुंडे में भी प्रियंका चोपड़ा को अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह से प्यार हो गया था। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लड़की को दो सगे भाइयों से प्यार हो गया है और अब वो तीनों घर से फरार हो चुके है।

जानिए परिवार ने क्या कहा
इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद तीनों की तलाश शुरू हो चुकी है। वहीं लड़कों के परिवार का कहना है कि वह सभी लड़के के मामा के यहां छुपे हुए है। इसके बाद अब पुलिस जल्द से जल्द खोजबीन कर रही है। ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इसी के साथ यह बात भी सामने आ रही है कि लड़की दोनों लड़कों की दोस्त थी और उसका घर में आना जाना लगा रहता था। इस बीच की लड़की को दोनों लड़कों से प्यार हो गया और तीनों घर से भाग गए। क्योंकि उन्हें पता था कि घर वाले शादी के लिए मानने वाले नहीं है। इस बात की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिलहाल तीनों प्रेमियों के खिलाफ में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा पाया है।

मामले की जांच कर रहे थानाध्‍यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तीनों की तलाश की जा रही है। कई जगह दबिश भी दी गई हैं। सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। प्रेम प्रसंग का मामला होने की वजह से पुलिस परिजनों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है।

`

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...

डिप्टी CM विजय शर्मा ने सपरिवार मनाई गोवर्धन पूजा...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गोवर्धन पूजा का पर्व अपने गृह जिले कबीरधाम के कवर्धा स्थित निवास पर परिवार के साथ...