डैम में नहाने गई युवती से गैंगरेप, फटी कुर्ती में लौटी घर, नानी को बताई आपबीती, पुलिस हिरासत में सभी आरोपी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचधारी डैम से नहाकर लौट रही 19 वर्षीय युवती को पिकअप में लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने पहले गाड़ी में बैठाया, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

घटना बुधवार की दोपहर की है। युवती अकेले डैम पर नहाने गई थी। लौटते समय पुल के पास मोहल्ले के दो नाबालिग समेत चार युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने लड़की को घर छोड़ने की बात कही और उसे पिकअप में बैठा लिया, लेकिन घर ले जाने के बजाय वे उसे एक सुनसान जगह ले गए। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया, मुंह दबाया और बारी-बारी से दरिंदगी की।

फटी कुर्ती में लौटी घर, नानी को बताई आपबीती
शाम को जब युवती घर लौटी तो उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। कुर्ती फटी हुई थी और चेहरा सहमा हुआ। नानी ने जब पूछा तो युवती रोते हुए सब कुछ बताई।

पुलिस हिरासत में सभी आरोपी
गुरुवार को पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण को महिला थाना भेजकर जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...