BHILAI BREAKING: भारी वाहन ने Jupiter सवार महिला को मारी टक्कर… गंभीर रूप से घायल…ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने पहुंचाया हॉस्पिटल; देखिये मौके की तस्वीरें

भिलाई। भिलाई में सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार भारी वाहन ने झुपीटर सवार करीब 50 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना ट्रैफिक टावर सुपेला के पास हुई है। प्राप सुचना के अनुसार झुपीटर क्रमांक CG 07 BR 6050 में महिला सवार होकर सुपेला की ओर आ रही थी।

इस दौरान पीछे से भारी वाहन CG 07 C 9891 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ़्तार में वाहन चलाते हुए महिला को चपेट में ले लिया। सड़क पर गंभीर रूप से पड़ी महिला को ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। न्यूज़ पब्लिश किए जाने तक महिला की स्थिति गंभीर बताई गई है। ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन फरार वाहन को पकड़ने गई है। महिला का अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है।

Exit mobile version