मुंगेली। जिले के लालपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ममता के रिश्ते को कलंकित कर दिया गया।महज 2 साल की बच्ची के साथ सगी चाची द्वारा लंबे समय से गंदी हरकतें और छेड़खानी की जा रही थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करती थी। माता-पिता ने जब इसका विरोध किया और बार-बार मना किया, तो भी महिला बाज नहीं आई।

अपनी ही बच्ची को अपनों से खतरा देख माता-पिता ने हिम्मत जुटाई और लालपुर थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।