CG News : गैस सिलेंडर पाइप फटने से लगी भीषण आग, तीन महिलाएं झुलसीं

बिलासपुर। शहर के जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक घर के किचन में अचानक गैस सिलेंडर के पाइप फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त रसोई में मौजूद तीन महिलाएं आग की चपेट में आकर झुलस गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कतियापारा निवासी अशोक निर्मलकर के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस का रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद पाइप फट गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। उस समय किचन में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आ गईं।

आग से तीनों महिलाओं के हाथ, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। वहीं, आग बुझाने के दौरान अशोक निर्मलकर भी घायल हो गए और उनके चेहरे पर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...