CG Crime : मासूम बच्ची के साथ दुकानदार ने किया छेड़छाड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम को दुकानदार बहला-फुसलाकर गलत इरादे से घर के अंदर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा, लेकिन बच्ची हिम्मत दिखाते हुए हैवान के चंगुल से किसी तरह भाग निकली. घटना पुरूर थाना इलाके की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बच्ची ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की.
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 साल के आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...