दुर्ग के हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ी मौके पर… फैक्ट्री में मास्क, ग्लव्स और सिरिंज का होता है निर्माण

दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी के हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। यह फैक्ट्री कुम्हारी के अकोला गांव में स्थित है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 4 गाड़िया मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में मास्क, सिरिंज, ग्लब्ज और मेडिकल सामग्री का निर्माण होता है। बताया जा रहा है कि, लाखों का सामान जलकर खाक हो गये है। आग लगने का अंदेशा शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 15 जवान तत्काल मौके पर पहुंचे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...