सैकड़ों की संख्या में रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची भिलाई की महिलाएं: सलाखों के पीछे बंद विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधने की करने लगी मांग… अनुमति नहीं मिलने पर चक्काजाम की बनी स्थिति; पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

रायपुर। भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आपको बता दें, विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले पुलिस ने विधायक देवेंद यादव पर कार्रवाई की जिसके बाद आज भिलाई क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाएं रायपुर के केंद्रीय जेल पहुंची और विधायक देवेंद्र यादव की कलाई पर राखी बांधने की मांग करने लगी।

महिलाओं का कहना था कि वह हर साल विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधती है लेकिन इस बार उनके सलाखों के पीछे रहने से वह अब तक रक्षाबंधन का पर्व नहीं मना सकी है। वहीं प्रशासन की अनुमति न होने से उन्हें केंद्रीय जेल के अंदर नहीं घुसने दिया गया है जिसके बाद महिलाएं सड़क पर उतर आई और नाराज हो गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के सड़क पर उतरने से केंद्रीय जेल के सामने चक्का जाम की स्थिति बन गई। महिलाओं के इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन को पुलिस बल का उपयोग करना पड़ा।

कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को सड़क से उठाकर किनारे किया गया, वही महिलाएं विधायक देवेंद्र यादव की कलाई में रखी बांधने की मांग करती रही, अंत में सारी राखियों को जेल के सलाखों के पीछे देवेंद्र यादव तक पहुंचाने के अनुरोध के साथ अंत में महिलाओं ने अपना प्रदर्शन खत्म कर चक्का जाम समाप्त किया। वही चक्का जाम के चलते केंद्रीय जेल की सामने भारी संख्या में गाड़ियां काफ़ी समय तक खड़ी रही, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी गाड़ियों को भी चक्का जाम का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...