भिलाई में बदमाश युवक ने गाय को घोपा चाकू, रात भर दर्द में तड़पती रही गौमाता… सुबह हुआ इलाज; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलुस; देखिये वीडियो

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में मंगलवार सुबह पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया। रामशंकर नाम के आदतन आरोपी ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीबन 1 बजे ने गाभिन (गर्भवती) गाय को चाकू घोपा दिया। ये मामला भिलाई नगर थाना के रूआबांधा क्षेत्र की है। उसके बाद आरोपी युवक चाकू निकालने गाय के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। जो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सुबह डॉक्टर, पुलिस और पशु सेवक आदर्श राय मौके पर पहुंचे। गाय के पेट से चाकू निकाला गया और उसका इलाज किया गया।

पालतू गाय के मालिक दुर्गेश यादव ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलुस निकाला है। जिसमें आरोपी “गाय हमारी माता हैं, चाकू बाजू नहीं करूंगा, गुंडागर्दी नहीं करूंगा” जैसे नारे बोलता हुआ सुनाई दे रहा है। भिलाई नगर TI राज कुमार लहरे ने जुलुस की अगुवाई की। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम BNS की धारा 325 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें, आरोपी रेप केस में जेल जा चूका है अभी बेल पर बाहर है। TI राज कुमार लहरे ने कहा कि, गाय को चाकू मारने वाले आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और अपराधियों के अंदर कानून का डर स्थापित करने के लिए उसका जुलुस निकाला गया। मामले की जांच जारी है अभी तक आरोपी सपष्ट जवाब नहीं दे रहा है की उसने ये कृत्या क्यों किया।

शिवपारा निवासी सत्यजीत यादव ने बताया कि, उनके चाचा की गाय सोमवार की रात मोहल्ले में घूम रही थी। रात करीब एक बजे रामशंकर उर्फ रामा (27) नशे की हालत में पहुंचा। उसने अपने पास से एक बड़ा चाकू निकालकर गाय पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि, पहले उसने चाकू से एक वार किया। जब गाय जोर से चिल्लाकर भागी, तो नशे में रामा उसे दौड़ा दिया। फिर उसके पेट में चाकू घुसा दिया। इसके बाद वो वहां से भाग गया। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने देखा कि गाय के पेट में चाकू लगा है, तो सत्यजीत और उनके परिवार को जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...