भिलाई में आज संगीतमय शाम का आयोजन, प्रतिभाशाली कलाकार देंगे प्रस्तुति

भिलाई। गुस्ताखी माफ टीम की ओर से आज शाम 7 बजे से SNG आडिटोरियम sec 4 भिलाई में संगीतमय कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन होंगे। इस म्यूजिकल कंसर्ट में भिलाई के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुति से समा बांधेंगे।

कार्यक्रम में जानकी मैया, अंजू बी त्रिपाठी, आरिफ हुसैन, बेबी अलीना, आईडी चंद्राकर, सुरेश साहू, राजेंद्र समेत भिलाई के अन्य कलाकार शामिल होंगे। आयोजन समिति ने भिलाई वासियों से कार्यक्रम का आनंद उठाने का आग्रह किया है।

Exit mobile version