रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन और दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं दिवंगत लोगों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हादसे में जान गंवाने वालों की आत्माओं को शांति मिले और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदना के संदेश का समापन “ॐ शांति” के साथ किया।
