ननों की गिरफ्तारी मामले में आया नया मोड़, युवती ने किया बड़ा खुलासा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से दो ननों की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इन ननों पर आदिवासी युवतियों को जबरन धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप लगाए गए थे, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है।

आरोप है कि बजरंग दल के सदस्यों ने युवती पर दबाव डालकर गलत बयान दिलवाया। युवती ने दावा किया कि वह अपनी मर्जी से ननों के साथ आगरा जा रही थी, जहां उसे नौकरी मिलने वाली थी। उसे 10,000 रुपये मासिक वेतन, खाना, कपड़े और आवास देने की बात कही गई थी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि बजरंग दल से जुड़ी महिला ने उसे दो बार थप्पड़ मारा और धमकी दी कि अगर उसने जबरन धर्मांतरण की बात नहीं मानी, तो उसके भाई को जेल भेज दिया जाएगा।

बजरंग दल के कार्यकर्ता ऋषि मिश्रा ने दावा किया कि एक रिक्शा चालक ने महिलाओं और ननों की बातचीत सुनी और संदेह के आधार पर संगठन को सूचना दी। इसके बाद कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों ननों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन युवती का कहना है कि पुलिस ने उसका बयान दर्ज नहीं किया और सारी कार्रवाई बजरंग दल के लोगों की जानकारी पर हुई।

इस मामले की जांच की जा रही है और सेशन कोर्ट ने गिरफ्तार ननों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...