CG News: चोरी के जेवरात खरीदने का आरोप, शहर के चर्चित सराफा व्यापारी गिरफ्तार

खैरागढ़. चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में खैरगढ़ के चर्चित सराफा व्यवसायी और वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक वैभव लूनिया को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये के चोरी के गहने बरामद किए हैं।

दो अलग-अलग घरों में हुई नकबजनी की जांच के दौरान पकड़े गए चोरों ने वैभव लूनिया का नाम उगला था। वर्धमान ज्वेलर्स के चमकते शो-रूम के पीछे का सच जब पुलिस ने उजागर किया तो लोग स्तब्ध रह गए। वर्धमान ज्वेलर्स अब चोरी के गहनों की खरीद-फरोख्त के आरोप में घिर चुका है।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में दो गंभीर नकबजनी कांडों की तह तक पहुंचते हुए जब आरोपी चोरों से पूछताछ की गई, तब बड़ा खुलासा सामने आया। गिरफ्तार चोरों ने कबूल किया है कि चोरी के जेवरात उन्होंने खैरागढ़ के सराफा कारोबारी वैभव लूनिया को बेचे थे, जिन्होंने उसे बाजार में खपाने की तैयारी कर रखी थी।

पूछताछ के दौरान वैभव लूनिया ने यह स्वीकार किया कि उसने उक्त चोरी के गहने 40 हजार रुपए में खरीदे थे। पुलिस ने उसके पास से चुराए गए गहनों की बरामदगी की है। इसके बाद उसे धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर 29 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...