CG News : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था sex रैकेट, लूट की जांच में गंदा खेल का हुआ खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित Cultural Wellness Centre नामक स्पा सेंटर से एक बड़ा खुलासा हुआ है। रविवार रात हुए लूटकांड की जांच में पुलिस को ऐसे कई सबूत हाथ लगे हैं, जिनसे यह साफ होता है कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात स्पा सेंटर में करीब 1 लाख रुपए से अधिक की लूट हुई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। स्पा में काम करने वाली लड़कियों की मोबाइल गैलरी और चैट हिस्ट्री की जांच में अश्लील बातचीत, ग्राहकों के साथ फोटो शेयर करने और होटल में कमरा बुक करने जैसी बातें सामने आई हैं।

पुलिस जांच में सबसे अहम सबूत स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड से मिला। बोर्ड पर लिखे गए मोबाइल नंबर को जब पुलिस ने खंगाला तो पाया कि यही नंबर ग्राहकों के साथ वॉट्सएप पर बातचीत में इस्तेमाल किया जा रहा था। वॉट्सएप चैट में होटल न्यू राजेंद्र नगर के एक कमरे की बुकिंग और “पैकेज” को लेकर अश्लील बातों का जिक्र था। जांच अधिकारियों के अनुसार, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों को ‘मसाज पैकेज’ के नाम पर विभिन्न विकल्प दिए जाते थे। इनमें से कुछ ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर यौन क्रियाओं से जुड़ी सेवाएं दी जा रही थीं।

लूट की जांच में खुला गंदा खेल
रविवार रात हुई लूट की घटना में कुछ अज्ञात लोगों ने स्पा सेंटर में घुसकर कैश लूट लिया था। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज तथा डिजिटल डेटा खंगाला, तो यह मामला सिर्फ लूट का नहीं बल्कि अवैध गतिविधियों का निकला। पुलिस ने अब तक कई मोबाइल फोन, चैट स्क्रीनशॉट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां स्पा में काम करने के बहाने सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई थीं और शहर के कई होटलों में ग्राहकों से संपर्क करती थीं।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा
न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस की टीम तेजी से जांच कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह नेटवर्क शहर के बाहर तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...