CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी में दो उद्योगों के बीच बनी बाउंड्रीवॉल अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ओम रूपेश उद्योग और महालक्ष्मी उद्योग के बीच बनी बाउंड्रीवॉल के पास कुछ मजदूर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे मौसम अचानक बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बाउंड्रीवॉल गिरकर मजदूरों की झोपड़ी पर जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में रंभा यादव नामक महिला मजदूर को गंभीर हालत में मलबे से निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल मजदूरों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पूंजीपथरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बाउंड्रीवॉल गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते हुए इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...