छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के संजय अग्रवाल की हुई नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरकार के आदेश के बाद योग एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में आयोग राज्यभर में योग जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यों को नई गति मिलेगी।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले राज्य योग आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष का निधन हो गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त था। अब सरकार ने इस महत्वपूर्ण पद पर नई नियुक्ति करते हुए आयोग को नया नेतृत्व दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...