CG – स्कूल बच्चों से भरी वैन में अचानक लगी आग: 3 बच्चे झुलसे, गाड़ी में थे 6 बच्चे थे सवार, मौके से ड्राइवर फरार

स्कूल बच्चों से भरी वैन में अचानक लगी आग

बिलासपुर: तखतपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन में आग लग गई। गाड़ी में सवार सभी बच्चे आत्मानंद स्कूल के थे। इस हादसे में तीन स्कूली बच्चे झुलस गए। बच्चो का इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, तखतपुर में आज सुबह आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के बच्चे स्कूल वैन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। 6 बच्चे वैन में सवार थी। इसी दौरान गुरुद्वारा रोड के पास वैन में अचानक आग लग गई। आग लगाने के बाद वैन में चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन फिर भी वैन से उतरने से पहले तीन बच्चे झुलस गये, जिन्हें उपचार के लिये तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। वेन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके से वाहन चालक फरार हो गया है। गनीमत रही कि लोगों की सुझबुझ के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

हादसे के संबंध में आशंका जताई जा रही है कि वैन में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...

दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30...

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त...

मंत्री ओपी चौधरी को भाजपा की राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का गठन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में गठित...