भिलाई में भीषण हादसा : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती की मौत, एक की हालत गंभीर

दुर्ग। भिलाई में आज भीषण हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version