बहन की इलाज के लिए चाचा के घर आए इंजीनियर के ऊपर गिरा दीवार, नाली से टकराकर सर फटा, अस्पताल में युवक की बाद मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीवार गिरने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा 4 सितंबर को गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज में हुआ। मृतक इंजीनियर विनय कुमार चंदनिया (31 वर्ष) राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोकपुर का रहने वाला था। वह अपनी बहन की इलाज के लिए चाचा के घर आया था।

सुबह 10 बजे गुंडरदेही घर पहुंचने के बाद नाश्ता किया और करीब 11 बजे टहलने के लिए निकला। इसी दौरान 11.05 बजे बारिश से भीगा एक दीवार अचानक ढह गया। हादसे में विनय सीधे कंक्रीट की नाली पर गिरा और उसका सिर फट गया।

परिजन उसे आनन-फानन में गुंडरदेही शासकीय अस्पताल ले गए। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। लेकिन दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अधिकारी बनने के लिए तैयारी कर रहा था – चाचा

मृतक के चाचा दीनदयाल चंदनिया ने बताया विनय अपनी बहन की इलाज कराने आया था। नाश्ता करने के बाद जब टहलने निकला तो पड़ोसी जय कुमार महाराज का दीवार उसके ऊपर गिर गया। हम डॉक्टरों से सिर का ऑपरेशन करने की गुहार लगाते रहे लेकिन उन्होंने हालात देख कर हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार दो दिन बाद विनय की मौत हो गई। वह इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर था और अधिकारी बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। विनय का अंतिम संस्कार कोकपुर गांव में किया गया है।

निजी अस्पताल में हुई है मौत – टीआई

गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी परिजनों से मिली है। हादसा गुंडरदेही के चैनगंज में हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत भिलाई के निजी अस्पताल में हुई। शून्य मर्ग कायम कर केस गुंडरदेही में ट्रांसफर किया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...