दुर्ग में युवक ने किया सुसाइड: शिवनाथ नदी में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा – हल्दीराम और SS फूड के मालिक की वजह से मर रहा हूं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आई है। यहां पर शिवनाथ नदी पुल से कूदकर रविवार रात को एक और शख्स ने आत्महत्या कर ली है। SDRF की टीम ने सोमवार को उसकी लाश नदी से बाहर निकाली। मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को मृतक की कार से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि हल्दीराम के साहब और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण आज मैं ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया। युवक की पहचान 48 साल के रविराज रंधावा (48 साल) निवासी दीपक नगर दुर्ग के रूप में हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी का है।

SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार रात 11-12 बजे के बीच सूचना मिली थी कि पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर एक लावारिश कार खड़ी है। अंधेरा हो जाने के चलते SDRF ने अपनी टीम को सोमवार सुबह भेजा।

SDRF की टीम वहां पहुंची तो देखा कि कार ब्रिज में खड़ी है। उन्होंने देखा की नदी के पानी में किसी का शव दिखाई दे रहा है। इसके बाद टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला। इसी दौरान टीम को NHI के अधिकारियों ने सड़क पर पड़ा सुसाइड नोट दिया।

रविराज रंधावा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि “आज मैं हल्दीराम के साहब और SS फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया। मेरा आप सबसे अनुरोध है कि मेरा पुराना पूरा हिसाब बनाया जाए और पैसा मेरे परिवार को दिया जाए।

उसने आगे लिखा कि “मेरे परिवार को कोई परेशान ना करे। जो भी पैसा है वो मेरे परिवार के अकाउंट में दिया जाए। उसने यह भी लिखा है कि सुमित, सचिन और ZSM सर को इसकी जानकारी थी।” हालांकि जो सुसाइड नोट मिला है, वह डेट 17 अक्टूबर की लिखी है, जबकि युवक ने सुसाइड 20 अक्टूबर को किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...