भिलाई में नाली साफ करते युवक की करंट लगने से मौत: ट्रांसफार्मर में बिखरे खुले तार मौत को दे रहे दावत… एक गाय और बंदर की भी जा चुकी है जान; बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक की करंट शॉक लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मुढ़पार में घर के बाहर नाली सफाई करते समय ये हादसा हुआ। अचानक युवक ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही की भी बात सामने आ रही है। परिजनों ने विभाग पर ये आरोप लगाया है और कार्रवाई की भी मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को मिथुन नाम का युवक अपने घर के पास नाली साफ कर रहा था। नाली के पास ही ट्रांसफॉर्मर भी है। लोगों के अनुसार, सफाई के दौरान मृतक ने ध्यान नहीं दिया कि ट्रांसफार्मर की तार खुली हुई हैं और वो उसके चपेट में आ गया। जब उसे वहां मौजूद लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेथ घोसित कर दिया। मंगलवार को मिथुन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों सौंप दिया गया है।

परिजनों ने कहा कि, उन लोगों ने कई बार बिजली विभाग में कंप्लेन दाखिल की है कि वहां स्थित ट्रांसफार्मर से खुले तार निकले हुए हैं। उसमें रात में चिंगारी भी निकलती है। यदि बिजली विभाग के अधिकारी समय पर आकर उसको सुधार देते और खुली तार को बंद कर देते तो शायद मिथुन की मौत नहीं होती। मोहल्लेवासियों ने बताया कि, कुछ दिन पहले ही वहां पर लगे ट्रांसफार्मर की खुली तार की चपेट में आने से एक बंदर और एक गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद भी बिजली विभाग के आधिकारियों ने सुध नहीं ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...