भिलाई। भिलाई में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। दो ब्विके सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मरी है। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक एक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल बताया जा रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
स्मृतिनगर पुलिस ने जानकारी दी कि, 26 दिसंबर की रात विकास भंडारी (21 वर्ष) मूल रूप से अग्राम राजूर पुलिस स्टेशन परपा जिला बस्तर का निवासी हाल में दीनदयाल कॉलोनी जुनवानी में रहता था। अपने दोस्त शिशिर सिन्हा के साथ बाइक से कुरूद से जुनवानी आ रहा था।
इसी दौरान इंदु आईटीआई कोपा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में विकास को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शिशिर सिन्हा का इलाज चल रहा है।