भिलाई में सरेराह चाकू लहरा रहा था युवक, जान से मारने की दी धमकी… अब पुलिस के हाथ चढ़ा आरोपी; जानिए विवाद

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में चाकू लहराने वाले और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरहसल आरोपी पंकज तिवारी पूर्व रंजिश को लेकर पीड़ित संदीप बंजारे के किराना दुकान मे अपने साथी केशव साहू के साथ पहुंचा। दोनो ने पीड़ित को जमीन विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू दिखाकर डराया धमकाया था।

पीड़ित के लिखित कंप्लेंट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान किये जाने पर आरोपी की पहचान पंकज तिवारी के रूप में सुनिश्चित हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। धारा 506 बी 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी पंकज तिवारी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेजा गया।

सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आर्य नगर कोहका निवासी पंकज तिवारी पूर्व में में पुरानी रंजिश को लेकर संदीप बंजारे के किराना दुकान में अपने दोस्त केशव साहू के साथ पहुंचा। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर चाकू लहरा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...