दुर्ग के जिला अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने से युवती की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खून की भारी कमी से जूझ रही 22 वर्षीय युवती दीपिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर बल्ड नहीं मिलने के कारण उसकी जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक दीपिका एक श्रमिक परिवार से थी और अपने माता-पिता का सहारा बनने के लिए एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। 12वीं के बाद उसने आईटीआई की पढ़ाई भी पूरी की थी। शरीर में खून की गंभीर कमी होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेटी की जान बचाने के लिए वे लगातार 48 घंटे तक अस्पताल के चक्कर काटते रहे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से बल्ड उपलब्ध कराने की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें न तो कोई डोनर मिला और न ही ब्लड बैंक से खून की व्यवस्था हो सकी। आखिरकार जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही दीपिका ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

युवती की मौत के बाद जिला अस्पताल परिसर में मातम पसर गया। बेटी को खोने के गम में उसकी मां बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी रो-रोकर बेहाल हो गए। अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया।

मामले ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और ब्लड बैंक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...