रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा रॉक गार्डन में अपने प्रेमी के साथ घूमने गई युवती के साथ दो युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के आदिवासी समुदाय से होने के कारण मामला और संवेदनशील हो गया है।

प्रेमी के साथ मारपीट के बाद वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे और उन्होंने युवती के प्रेमी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल, पिता खुलेश्वर पटेल और थनेश्वर पटेल, पिता कुशुम पटेल, निवासी ग्राम बोतल्दा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।