CG Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी ने जारी की 12 कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट… अब तक 90 में से 46 सीट में पार्टी ने उतारे प्रत्याशी; रायपुर उत्तर से सिंधी समाज…

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 12 कैंडिडेट्स के नाम शामिल है। अब तक ‘AAP’ ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में से 46 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में रायपुर उत्तर की सीट चर्चा का विषय बनी है। दरहसल AAP ने सिंधी समाज के विजय गुरुबक्षणी को यहां से टिकट दिया है।

देखिए पूरी सूची :-

गौरतलब है कि, सिंधी समाज के प्रतिनिधि लगातार भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से मांग करते रहे कि समुदाय से किसी न किसी व्यक्ति को टिकट दिया जाए। हालांकि किस सीट से किसे टिकट दिया जाए, समाज की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया था, लेकिन समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाने की मांग वे जरूर करते रहे। रायपुर की बात की जाए, तो भाजपा और कांग्रेस ने सिंधी समाज से किसी भी कैंडिडेट को नहीं उतारा।

इसलिए आम आदमी पार्टी ने इस बात का फायदा उठाते हुए यहां से सिंधी समाज के विजय गुरुबक्षणी को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने सिंधी समाज के वोटरों को साधने के लिए ऐसा किया। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के वोटर हैं। कांग्रेस की ओर से यहां सीटिंग MLA कुलदीप सिंह जुनेजा को फिर मौका दिया गया है। वहीं बात की जाए भाजपा की तो, पुरंदर मिश्रा को यहां से टिकट मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...